Jammu News: जम्मू में अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, क्रिमिनल कनेक्शन खंगालने में जुटी पुलिस

Jammu News: जम्मू के बिश्नाह इलाके में पुलिस ने रविवार देर रात एक युवक को अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मीरां साहिब निवासी आसिफ अली के रूप में हुई है।

Jammu News: जम्मू के बाहरी इलाके बिश्नाह से पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हथियार कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था।

arrest jammu news

मीरां साहिब के युवक के पास से मिली अवैध पिस्तौल

रविवार देर रात बिश्नाह इलाके से हुई गिरफ्तारी

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात बिश्नाह क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आसिफ अली चौधरी के रूप में हुई है, जो लंगोटिया, मीरां साहिब (जम्मू) का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

End of Feed