Amarnath Yatra 2024: इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, पुख्ता की गई सुरक्षा व्यवस्था

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 22, 2024, 03:48 PM IST

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा 2024 इस सप्ताह से शुरू हो जाएगी। यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालु 29 जून से बाबा के दर्शन कर पाएंगे। भक्तों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Amarnath Yatra 2024: हर साल अमरनाथ यात्रा के लिए हजारों-लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कई इंतजाम किए जाते हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा इसी सप्ताह से शुरू होने वाली है। देशभर के तीर्थयात्रियों के लिए अमरनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन 29 जून से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है। इसकी प्रथम पूजा शनिवार को पूरी हुई। इसमें ऑनलाइन माध्यम से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए थे।

Amarnath Yatra 2024

अमरनाथ यात्रा 2024

अमरनाथ यात्रा को लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

अमरनाथ यात्रा को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि तीर्थयात्रा को सफल बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही सुविधाओं में भी सुधार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की और तीर्थयात्रा को बाधित करने के आतंकवादियों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए उच्च स्तर की सतर्कता की जरूरत पर जोर दिया।

End of Feed