शहर

UP: गोंडा में रेलवे स्टेशन के किनारे मिला मासूम का शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश के गोंडा में कटरा रेलवे स्टेशन के किनारे एक पांच वर्षीय बच्ची का शव मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही इसका तार मध्य प्रदेश के दतिया से जुड़ा हुआ मिला है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Gonda News: यूपी के गोंडा में नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित बाग में पांच वर्षीय बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि कल यह बच्ची एक संदिग्ध साधु के साथ देखी गई थी और बच्ची साधु को अपना पिता बता रही थी लेकिन आज सुबह बाग में बच्ची का शव मिलने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

साधू के वेश में युवक के साथ दिखी थी बच्ची

बाग में जो दस्तावेज मिले हैं उसमें दतिया मध्य प्रदेश का पता लिखा हुआ है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है और इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है। सवाल यह है कि संदिग्ध साधु ने आखिर ऐसा क्या किया कि बेटी का शव सुबह मिला है। कल बेटी के साथ संदिग्ध साधु का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पेड़ों पर मिले खून के निशान

बता दें कि बाग में कई पेड़ों की जड़ पर खून के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पेड़ के जड़ पर पटक कर मासूम की हत्या की गई है। बाग में लाश की सूचना मिलने पर आस पास के लोगो की भीड़ जुट गई। साथ ही सूचना पर जीआरपी इंस्पेक्टर राकेश राय और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

शव की नहीं हो पाई है पहचान

इधर, स्थानीय लोग शव की शिनाख्त नहीं कर पाए। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को एक अज्ञात साधु वेशधारी युवक लड़की को लेकर आया था। लोगों के पूछने पर उसने बताया कि यह हमारी लड़की है। इसकी मां किसी के साथ भाग गई है। इसलिए हम इसको साथ लिए हुए है। लड़की ने भी उस युवक को अपना पापा बताया था। सुबह उसी लड़की की लाश मिलने पर साधु वेशधारी युवक पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने जांच शुरू की

जांच के दौरान बाग में एक दस्तावेज मिला है, जिसमें दतिया मध्य प्रदेश का पता दर्ज है। आशंका है कि यह उसी युवक का हो सकता है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम राधे श्याम राय ने बताया कि सुबह पांच वर्षीय मासूम बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली थी शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article