Jalaun Encounter: जालौन में 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

जालौन में शनिवार रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ गुड्डू के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

Jalaun Police Encounter: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शनिवार रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध हथियार, कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

jalaun encounter

मठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, उरई कोतवाली क्षेत्र में करमेर अंडरपास के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन रुकने के बजाय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घटना के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की पहचान सिरसा कलार निवासी प्रदीप उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। वह कड़ेरे का पुत्र है और गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

End of Feed