Jalandhar News: पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर, BJP नेता के घर जोरदार धमाका, विस्फोट से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Jalandhar News: जालंधर के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर मनोरंजन कालिया के घर जोरदार धमाके की खबर सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर के घर धमाका हुआ है। धमका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज सुनकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर के घर धमाके से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि धमाका पूर्व मिनिस्टर मनोरंजन कालिया के घर हुआ था। यह घटना देर रात करीब 1.15 बजे की है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि धमाका किस चीज से किया गया मगर घर के आंगन में कोई वस्तु फेंकी गई जिससे दरवाजे, कार के शीशे इत्यादि टूट गए और मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान को क्षति पहुंची है।

News

पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर के घर जोरदार धमाका

पुलिस उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम नमूने एकत्र करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। पुलिस ने बताया कि जालंधर में शास्त्री मार्केट के पास कालिया के आवास के बाहर सोमवार रात करीब एक बजे तेज आवाज सुनी गई। उसने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। कालिया पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष हैं।

End of Feed