LIVE

दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव, राजस्थान में 45 के पार हुआ पारा, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल

दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां अधिकतम तापमान 40-45 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। तापमान बढ़ने के साथ मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में तापमान 45 के पार दर्ज किया जा रहा है। वहीं यूपी में 40 के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना है। यहां लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से का सामना करना पड़ेगा।

Times Now Navbharat DigitalUpdated Apr 8, 2025, 18:19 IST
Follow on Google News
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव, राजस्थान में 45 के पार हुआ पारा, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव, राजस्थान में 45 के पार हुआ पारा, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल

मैदानी इलाकों के साथ अब पहाड़ी इलाकों में भी मौसम की चाल बदलने लगी है। उत्तराखंड में भी गर्मी की शुरुआत होने लगी है। दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद समेत यूपी के कई जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में भी गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे हैं। यहां तापमान बढ़ने के साथ हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई जिलों में गर्मी दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देशभर में बढ़ती गर्मी को देख मौसम विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने और धूप में कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

APR 08, 2025 18:18 IST

यूपी में कल कहीं बरसेंगे बादल, कहीं चलेगी लू

मौसम विभाग ने कल यानी 9 अप्रैल को यूपी में बारिश की संभावना जताई है। इस दिन प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में हल्की बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं पर लू चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
APR 08, 2025 14:06 IST

बिहार में आज बारिश का अलर्ट

बिहार में आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 13 अप्रैल तक बारिश कासिलसिला जारी रहने वाला है।
APR 08, 2025 12:14 IST

राजस्थान में अभी सताएगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर अभी दो तीन दिन जारी रहेगा, हालांकि उसके बाद आंधी व हल्की बारिश से इसमें कुछ राहत मिल सकती है। विभाग के अनुसार इस समय जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, कोटा जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राज्य के शेष अधिकतर भागों में भी अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच है और यह तापमान सामान्य से 3-8 डिग्री ऊपर है। सोमवार को बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान, 45.6 डिग्री दर्ज किया गया।
APR 08, 2025 11:02 IST

यूपी के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

आज यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हापुड़, बुलंदशहर में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्म हवाओं के साथ तेज धूप खिली रहेगी। यूपी के लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
APR 08, 2025 08:55 IST

गुरुग्राम में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में मौसम का हाल बेहाल कर देने वाला बना हुआ है। यहां तापमान तेजी से बढ़ रहा है। विभाग ने शहर में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया हुआ है। शहर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।
APR 08, 2025 07:00 IST

यूपी में मौसम का हाल



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अधिकांश जिलों में तापमान 40 के पार दर्ज किया जा रहा है। बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे, कूलर का सहारा ले रहे हैं।
APR 08, 2025 07:00 IST

मुंबई समेत 4 जिलों में गर्म दिन का अलर्ट



महाराष्ट्र में भी मौसम की चाल बदली हुई नजर आ रही है। यहां मुंबई, रायगण, ठाणे और पालघर में मौसम विभाग ने गर्म दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तापमान अधिक रहेगा। लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

APR 08, 2025 07:00 IST

राजस्थान में 45 के पार हुआ तापमान



राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की शुरुआत हो गई है। यहां तेजी से तापमान बढ़ रहा है। राज्य की राजधानी जयपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 45 डिग्री तक दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 45 के पार पहुंच जाएगा।


APR 08, 2025 06:59 IST

नोएडा-गाजियाबाद में हीटवेव का अलर्ट



मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। यहां भी तापमान 40 के पार दर्ज किया जा रहा है। दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ता जा रहा है।

APR 08, 2025 06:59 IST

दिल्ली में गर्मी से बुरा हाल



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में तापमान बढ़ता जा रहा है। विभाग ने दिल्ली में आज भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। दिन से समय धूप और हीटवेव में निकलना मुश्किल हो रही है। हीटवेव की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।