Kota News: में महिलाओं ने आज अश्लील हरकत कर रहे एक बदमाश की जमकर पिटाई की। महिलाओं के अनुसार बदमाश लिफ्ट के अंदर उनके सामने अश्लील हरकतें कर रहा था। जिसपर महिलाओं का गुस्सा उसके ऊपर फूट पड़ा और महिलाओं ने उसकी चप्पलों से पिटाई की। नानापुर थाना पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं आरोपी व्यक्ति को पीटती हुई नजर आ रही है। घटना का वीडियो नीचे दिया गया है।
एमबीबीएस अस्पताल के लिफ्ट की घटना
यह घटना कोटा शहर के एमबीएस अस्पताल के नए भवन की है। जहां लिफ्ट में बदमाश महिलाओं के सामने पेंट उतार कर अश्लील हरकतें करने लगा। जिसके बाद महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई की। महिलाएं इतने गुस्से में थी कि बदमाश को पुलिस जीप में बिठाने के बाद भी उससे मारपीट करती रही।
अधिक भीड़ होने के कारण की अश्लील हरकत
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि लिफ्ट में भीड़ अधिक होने के चलते उसने गंदी हरकत उनसे की। आरोपी व्यक्ति की पहचान छीतरलाल नाम के व्यक्ति के तौर पर हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अधेड़ उम्र के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
