Valentine Week 2023: राजस्थान का गुलाबी नगरी के नाम से मशहूर जयपुर शहर महज केवल घूमने के लिए प्रसिद्ध हॉलीडे डेस्टिनेशन नहीं है, इसके अलावा भी यहां पर शॉपिंग करने के लिए भी बहुत कुछ है। वैसे तो यहां खरीदारी करने के लिए बहुत सारे प्रसिद्ध बाजार है। जयपुर सैलानियों को शॉपिंग के लिहाज से काफी लुभाता है। क्योंकि यहां के बाजारों में वो सब कुछ मिलता है, जिसे यादगार लम्हों के तौर पर पर्यटक अपने साथ ले जाते हैं।
वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर संग करें जयपुर के बाजारों की विजिट (सांकेतिक तस्वीर)
बता दें कि, यहां आप डिजाइनर हैंड वर्क बैग से लेकर जयपुरी जूती, जयपुरी डिजाइनर कपड़े, बैंगल्स की बेहतरीन खरीदारी कर सकते हैं। इस वैलेंटाइन वीक में अगर आपको बेस्ट शॉपिंग करनी है तो आपको बताएंगे यहां के वे बाजार जहां पर आपको मिलेगा सस्ता और बेस्ट सामान। तो फिर देर किस बात की अपने पार्टनर संग यहां जरूर जाएं व शाॅपिंग का मजा लें।
