Valentine Week 2023: राजस्थान की राजधानी जयपुर में घूमने की चाहत हर किसी की होती है। वैसे तो गुलाबी नगरी के नाम से विख्यात ये शहर अपने भीतर महलों, किलों हवेलियों और राजपूती विरासतों को समेटे है। हां मगर यहां कुछ और भी खास है जो इसे दूसरे शहरों से अलग पहचान दिलाता है। वो है यहां का पारंपरिक जायकेदार फूड।
ये हैं जयपुर के खास फूड प्लेस अपने पार्टनर संग जरूर जाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जयपुर में आपको पारंपरिक दाल-बाटी-चूरमा, घेवर सहित कई तरह के लजीज स्पाइसी खाने समेत स्ट्रीट फूड के जायके का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। इस बार अगर वैलेंटाइन वीक में आप किसी अच्छे पर्यटन प्लेस में अपने पार्टनर संग घूमने के अलावा जायकेदार फूड एंजाॅय करने का प्लान बना रहे हैं तो जयपुर को शामिल करें। यहां आपको बेस्ट फूड चखने को मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं जयपुर के वो खास स्थान जहां पर आपको मिलेगा लजीज खाना व स्ट्रीट फूड
