Valentine Day 2023: ये है जयपुर के निकट घूमने की सबसे अमेजिंग जगह, अपने पार्टनर संग जरूरत करें विजिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 06:46 PM IST

Valentine Day 2023: झालावाड़ जिले में कालीसिंध व आहू नदी के संगम तट पर आज भी अडिग खड़ा है गागरोन जलदुर्ग। मुकंदरा पर्वतमाला के चारों तरफ बिखरा प्राकृतिक अनुपम सौंदर्य हर किसी को आकर्षित करता है। यहां आपको हर तरफ भीनी-भीनी महक वाले संतरे के खेत नजर आएंगे। वहीं राजपूती गौरवा गाथाओं व रजवाड़ी संस्कृति को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्राकृतिक सौंदर्य के बीच अडिग खड़ा है विश्व धरोहर जलदुर्ग गागरोन
  • मुकंदरा पर्वतमाला के बीच नदियों का संगम स्थल है यहां का अनुपम सौंदर्य
  • संतरों के खेतों से आती भीनी- भीनी महक कर देती है मदहोश


Valentine Day 2023: वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के साथ यादगार पल राजस्थान में बिताने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की हो सकती है। जयपुर से करीब 340 किमी की दूरी पर है झालावाड़ जिले में कालीसिंध व आहू नदी के संगम तट पर आज भी अडिग खड़ा है गागरोन जलदुर्ग। मुकंदरा पर्वतमाला के चारों तरफ बिखरा प्राकृतिक अनुपम सौंदर्य हर किसी को आकर्षित करता है।

Jaipur News

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित है विश्व धरोहर जलदुर्ग गागरोन

बता दें कि, गागरोन जलदुर्ग को यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। इस खास जगह को आप अपने पार्टनर संग वैलेंटाइन वीक के लिए प्लान में शामिल कर सकते हैं। यहां आपको हर तरफ भीनी-भीनी महक वाले संतरे के खेत नजर आएंगे। वहीं राजपूती गौरवा गाथाओं व रजवाड़ी संस्कृति को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा। तो जल्दी से अपनी ट्रिप में इस अहम और ऐतिहासिक जगह को शामिल कीजिए। हम आपको यहां की सभी खास बातों और कैसे यहां पर पहुंच सकते हैं इसके बारे में बताएंगे।

End of Feed