जयपुर

जयपुर से चेन्नई जा रही थी फ्लाइट, लैंडिंग से ठीक पहले फटा टायर, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर से चेन्नई आ रही फ्लाइट का टायर लैंडिंग से पहले फटगया। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के सभी पैसेंजर और चालक दल सुरक्षित हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

जयपुर से चेन्नई आ रहे एक विमान का टायर रविवार सुबह हवाई अड्डे पर उतरने से पहले फट गया। अधिकारियों को इसे आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सभी सदस्य विमान से सुरक्षित उतर गए। उन्होंने बताया कि विमान के हवाई अड्डे पर उतरने से पहले पायलट को टायर फटने का पता चला और उसने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया।

इमरजेंसी लैडिंग के बाद विमान का जांच

अधिकारियों के अनुसार, पायलट से सूचना मिलने पर ऐसी परिस्थितियों में विमान को उतारने के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि विमान को आपातकालीन परिस्थिति में उतारने के बाद इसका निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान इसका पहिया नंबर-2 क्षतिग्रस्त मिला जिसके बाएं हिस्से से कई टुकड़े अंदर की ओर से बाहर आ रहे थे।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article