पटना

PU Election 2025: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पहली बार प्रेसिंडेट बनी लड़की, 5 में से तीन पदों पर नारी शक्ति ने मारी बाजी

PUSU Election 2025: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में पहली बार अध्यक्ष के पद पर एक लड़की की जीत हुई है। छात्र संघ चुनाव में जीत का ताज एबीवीपी की मैथिली मृणालिनी के सिर सजा है। इस साल पांच में तीन मुख्य पदों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। अन्य दो पदों पर लड़कों ने जीत हासिल की।

Image

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पहली बार प्रेजिडेंट बनी लड़की

PUSU Election 2025: बिहार के पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष (President) पद पर पहली बार एक लड़की की जीत हुई है। केवल अध्यक्ष पद पर ही नहीं, बल्की केंद्रीय पैनल में पांच महत्वपूर्ण पदों पर तीन लड़कियों ने जीत हासिल की। बता दें कि अध्यक्ष पद के साथ महासचिव (General Secretary) और कोषाध्यक्ष (Treasure) पद पर लड़कियों ने बाजी मारी है। वह वाइस प्रेजिडेंट और ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर लड़कों ने बाजी मारी है।

तीन पदों पर नारी शक्ति ने मारी बाजी

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष के रूप में एबीवीपी की मैथिली मृणालिनी ने 596 वोटों से जीत हासिल करते हुए एनएसयूआई की मनोरंजन राजा को मात दी है। मैथिली को छात्र संघ के चुनाव में कुल 3524 वोट मिले हैं, जबकि मनोरंजन राजा को 2928 वोट मिले। महासचिव के पद पर निर्दलीय सलोनी राज ने 4271 वोट पाकर जीत हासिल की और एबीवीपी के अंकित कुमार को हराया। छात्र संघ के चुनाव में अंकित कुमार को केवल 1899 वोट मिले। वहीं बात करें कोषाध्यक्ष यानी ट्रैजरर पद की तो इस पद पर 2707 वोट प्राप्त करके एनएसयूआई सौम्या श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर एबीवीपी ओम जय यादव ने 1806 वोट हासिल किए। आइए आपको बताएं किस पद पर किसे मिले कितने वोट -

मैथिली मृणालिनी के सिर सजा ताज

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के फाइनल राउंड की गिनती पूरी होने पर अध्यक्ष पद के लिए मैथिली मृणालिनी(ABVP) 596 मतों से चुनाव में जीती हासिल की।

मैथिली मृणालिनी(ABVP)- 3524

मनोरंजन कुमार(NSUI)- 2928

रितिक रोशन(दिशा)- 407

कीशु कुमार(निर्दलीय)- 62

लक्ष्मी कुमारी (AIDSO)- 93

प्रियंका कुमारी(राजद)- 1047

रवि कुमार(रवि कुमार)- 168

विश्वजीत कुमार(AISA)- 164

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत

फाइनल राउंड की गिनती उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज कुमार(निर्दलीय) 220 मतों से चुनाव जीते हासिल की है। चुनाव में एनसयूआई के प्रकाश कुमार और धीरज कुमार के बीच कांटे की टक्कर देखी गई।

धीरज कुमार(निर्दलीय) - 1789

प्रकाश कुमार(NSUI)- 1569

ईर्तिका शाहीन(AISA)- 160

दानिश वसीम (जनसुराज)- 468

शमी साहिल (AIDSO)- 71

नीतीश कुमार(RJD)- 582

शगुन श्रीजल(ABVP) - 1441

शशि रंजन(निर्दलीय)- 1439

ट्रेजर पद पर सौम्य श्रीवास्तव ने मारी बाजी

फाइनल राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कोषाध्यक्ष (Treasure) यानी ट्रेजरर पद के लिए सौम्य श्रीवास्तव(NSUI) 901 मतों से चुनाव जीती हासिल की।

सौम्य श्रीवास्तव(NSUI) - 2707

ओमजय(ABVP) - 1806

अभय कुमार(RJD)- 568

ब्रजेश(जनसूराज)- 1528

मासूम(निर्दलीय)- 567

रविरंजन(AISF)- 577

ऋषि कुमार(AISA)- 348

जनरल सेक्रेटरी पद जीती निर्दलीय सलोनी राज

फाइनल राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जनरल सेक्रेटरी पद के लिए निर्दलीय सलोनी राज 2375 मतों से एबीवीपी के अंकित राज को हराया।

सलोनी राज(निर्दलीय) - 4274

अंकित राज(ABVP)- 1899

रियाजुल रहमान(AIDSO)- 139

रितंभरा राय(जनसूराज)- 753

नीतीश कुमार (RJD)- 449

प्रिंस राज(AISF)- 275

मुस्कान (NSUI)- 566

ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर रोहन कुमार की जीत

फाइनल राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर NSUI से रोहन कुमार 182 वोट से जीत हासिल की और जनसुराज की अनु कुमारी को हराया।

रोहन को NSUI - 2273

अनु कुमारी(जनसुराज) - 2091

अकरम खान(AISA)- 438

किसलय(AISF)- 225

नीतीश कुमार(AISA) 634

रितिक राज- 1896

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article