रिटायर्ड जज के घर डकैती: तीन माह की रेकी के बाद यूपी से बुलाए गए थे बदमाश, 72 घंटे में दबोचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 10:25 PM IST

Jaipur News: जयपुर में एक रिटायर्ड जज और उनके बेटे को बंधक बनाकर बीते शुक्रवार की रात हुई डकैती मामले में पुलिस ने अहम खुलासा करते हुए इस लूट की योजना बनाने वाले आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। इस डकैती को मेरठ से आए चार बदमाशों ने अंजाम दिया था। जिनकी तलाश में पुलिस टीम भेज दी गई है।

Jaipur News: जयपुर में बीते दिनों रिटायर्ड जज के घर पर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस लूट में शामिल दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान वसीम और जीया के तौर पर की गई है। जयपुर पुलिस के अनुसार, इस लूट का मास्‍टर माइंड वसीम है। यह आरोपी केसर चौराहे के पास बने एक गैराज में काम करता है। यह आरोपी लंबे समय से लूट की योजना बना रहा था। इसने ही लूट की वारदात के लिए रिटायर्ड जज के घर को चुना था और 3 माह तक अकेले रेकी कर पूरी योजना तैयार की और इस लूट को अंजाम देने के लिए यूपी के मेरठ से बदमाशों को बुलाया था। इन बदमाशों से वसीम का संपर्क जीया ने कराया था। पुलिस की एक टीम इन बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए यूपी भेजी गई है।

Jaipur News

जयपुर में रिटायर्ड जज के घर डकैती में बड़ा खुलासा।

बंधक बनाकर डकैती की इस पूरी वारदात का खुलासा डीएसटी साउथ और थाना पुलिस ने मिलकर 72 घंटे में कर दिया। पुलिस के अनुसार, चार डकैतों ने शुक्रवार को 2.29 घंटे तक रिटायर्ड जज राजेश नारायण शर्मा और उनके बेटे को मकान में बंधक बनाकर लूटपाट की थी। इस दौरान बदमाशों ने घर से दो मोबाइल, एक लैपटॉप, साढ़े दस हजार की नकदी और ज्‍वेलरी अपने साथ ले गए। ज्‍वेलरी के कीमत के बारे में पुलिस द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है।

End of Feed