Live suicide in Jaipur: फेसबुक लाइव आकर सुसाइड की कोशिश कर रहे युवक की जान एक पुलिसकर्मी की सक्रियता से बच गई। उसने फौरन उसका मोबाइल लोकेशन निकाली और श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर फ़ौजदार को कॉल किया जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने रूम का दरवाजा तोड़कर फंदे पर झूलने से पहले ही उसे नीचे उतार लिया। मामला जयपुर के श्यामनगर इलाके का है।
युवक ने होटल के रूम से फेसबुक लाइव किया और अपनी समस्या बताने लगा
शनिवार रात करीब 9.39 बजे गांव में रह रहे पवन के परिवार ने फेसबुक लाइव देखा तो परिचित हेड कॉन्स्टेबल दिनेश शर्मा को इसकी जानकारी दी। दिनेश वर्तमान में जयपुर वेस्ट साइबर सेल में हेड कॉन्स्टेबल हैं। उन्होंने तुरंत युवक की लोकेशन निकाली और श्याम नगर पुलिस और होटल स्टाफ को सूचना दी। कहा कि गेट तोड़कर युवक को बचाओ। होटल स्टाफ ने रूम का दरवाजा तोड़ा और फंदे से लटकने की कोशिश करते युवक को बचा लिया।
युवक बगरू थाना इलाके में फोटोकॉपी की दुकान चलाता है
युवक बगरू थाना इलाके में फोटोकॉपी की दुकान चलाता है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया- युवक फेसबुक पर लाइव था। दिनेश ने युवक की फेसबुक आईडी से उसके नम्बर निकाले। नम्बर के आधार पर उसकी लोकेशन निकाली। लोकेशन जयपुर-अजमेर हाईवे पर स्थित होटलों के आसपास आ रही थी। तय नहीं हो पा रहा था कि कौन से होटल में युवक रुका है।
पुलिस ने स्टाफ को बताया कि युवक सुसाइड करने वाला है
दिनेश ने समझदारी दिखाते और श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर सिंह की बताया उसके बाद लोकेशन पर स्थित सभी होटलों के नंबर गूगल से निकाले और एक-एक कर फोन करना शुरू किया। पांचवें होटल के नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो पता चला कि युवक वहीं रुका है। पुलिस ने स्टाफ को बताया कि युवक सुसाइड करने वाला है।
स्टाफ के लोग रूम के बाहर पहुंचे और बेल बजाई और जान बचाई
स्टाफ के लोग रूम के बाहर पहुंचे और बेल बजाई और जान बचाई, पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक पहले से शादीशुदा है और एक अन्य महिला से संपर्क में था और इसी वजह से वह सुसाइड करना चाहता था
