कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड रोकने के लिए प्लानः पंखे में लगेगा सायरन वाला खास उपकरण, जानिए कैसे बचाएगा जान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 18, 2023, 06:50 PM IST

Suicide in Kota: इस बीच, एक्सपर्ट्स इस पर अनिश्चित हैं कि सुसाइड से रोकने के लिए इस तरह के पंखे तनावग्रस्त छात्रों की कितनी मदद करेंगे, जबकि इस महीने जिला प्रशासन ने निर्णय लिया कि छात्रों का समय-समय पर मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि क्या वे जोखिम में हैं।

Suicide in Kota: राजस्थान के सबसे बड़े कोचिंग हब कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड के बढ़ते मामलों (खासकर पंखे से फंदा लगाकर या लटककर) को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अजब पहल की है। चिंतित कोटा प्रशासन की ओर से छात्रावासों को कमरों के सीलिंग फैन्स (छत के पंखों) में खास स्प्रिंग वाला उपकरण लगाने का आदेश दिया है।

suicides in kota, rajasthan, hindi  news

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

शुक्रवार (18 अगस्त, 2023) को अधिकारियों ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस साल अब तक (खबर लिखे जाने तक) कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 20 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं, जबकि पिछले साल (2022 में) 15 छात्रों ने आत्महत्या की थी।

End of Feed