'बर्निंग ट्रेन' बनते-बनते बची जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी, धुआं देखकर मचा हड़कंप

शनिवार की सुबह जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के इंजन से धुआं निकलता देखकर लोग परेशान हो गए थे। नागौर जिले के गोटन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन को खड़ा करके इंजन को बदला गया। फिर ट्रेन रवाना हुई।

Smoke In Jaipur Jodhpur Intercity: नागौर जिले के गोटन रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को इंजन से धुआं निकलने के बाद जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, इस घटना से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। इंजन बदलने के बाद ट्रेन जोधपुर के लिए रवाना की गई।

jaipur jodhpur intercity smoke

सांकेतिक तस्वीर

क्या है मामला

राजस्थान के नागौर में आज कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। जयपुर जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (22977) सुबह 6 बजे जयपुर से रवाना हुई, और नागौर जिले के गोटन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन में अचानक धुआं निकलने लगा। लोगों ने जब यह देखा तो आग की आशंका से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान ट्रेन को गोटन रेलवे स्टेशन से 2 किमी पहले रोकना पड़ा हालांकि, किसी तरह की दुर्घटना नहीं हुई। घटना की सूचना पर रेलवे के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। जल्द ही रेलवे कर्मचारियों ने समस्या का पता लगा लिया और इंजन बदलने के बाद ट्रेन जोधपुर के लिए रवाना किया गया।

End of Feed