जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का अचानक बदलाव, तेज आंधी और बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

3 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान में मौसम अचानक बदल गया है, और IMD के अनुसार, ये परिवर्तन 7 मई तक बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। 2 मई को तेज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। ऐसे में राजस्थान में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।

Image

राजस्थान में आज के मौसम की अपडेट

Photo : Times Now Digital

3 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। 2 मई को डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा को छोड़कर पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। झुंझुनूं, बाड़मेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर में तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में अधिक बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश कम होने की संभावना है। हालांकि, इन इलाकों में बादलों और तेज आंधी का असर देखा जा सकता है। तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी और हीटवेव से राहत मिलेगी। उदयपुर, कोटा, जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, जोधपुर और अजमेर में 2-3 मई को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, ये आंधी और बारिश का दौर 4 से 7 मई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में जारी रहने की आशंका है।

राजस्थान में आज का तापमान

राजस्थान में आज सुबह का तापमान 26°C रहेगा, जो मौसम की अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 26°C जैसा महसूस होगा। दोपहर में तापमान बढ़कर 37°C हो जाएगा, लेकिन ये 36°C जैसा महसूस होगा। हवा की गति 15km/h रहने के साथ आर्द्रता लगभग 19% होगी। शाम तक तापमान 39°C तक पहुंच सकता है। रात के समय, तापमान घटकर 27°C रहेगा, और हवा की गति 7km/h होगी।

8 मई तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 8 मई के दौरान राजस्थान में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जो अगले हफ्ते भी जारी रह सकती हैं. इस दौरान अधिकांश इलाकों में अधिक बारिश होने की आशंका है. इसके बाद, 8 से 15 मई 2025 तक तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आने की संभावना है, जिससे हीटवेव समाप्त हो सकती है और अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री कम रह सकता है. अगले हफ्ते तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम दर्ज होने की संभावना है।

इन जिलों के लिए डबल अलर्ट

IMD ने अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि जोधपुर, पाली, अजमेर, सवाई माधोपुर और धौलपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज़ आंधी, मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और परिसंचरण तंत्र के प्रभाव के चलते आगामी सप्ताह तक आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। साथ ही, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट होने और लू से राहत मिलने की संभावना है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article