Sihori Road Accident: राजस्थान के सिरोही जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां सुबह करीब 3 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के पास आबू रोड पर कीवरली स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रौली व कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य महिला इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सीओ गोमाराम, सदर थानाधिकारी दर्शनसिंह, एसआई गोकुलराम,हैड कांस्टेबल विनोद सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
राजस्थान के सिरोही जिले में दर्दनाक हादसा
कार और ट्रौली की टक्कर में 6 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में जिन 6 लोगों की मौत हुई है उसमें महिला और बच्चे थे। यह सभी लोग राजस्थान के जालौर के निवासी थे। सीओ गोमाराम ने बताया कि कार में सवार होकर यह सभी लोग अहमदाबाद से जालौर जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 27 के पास इनकी कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई एक अन्य महिला का इलाज अभी जारी है। अधिकारी ने आगे बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए सिरोही रेफर किया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाले गए शव
हैड कांस्टेबल विनोद लाम्बा ने बताया की वह रात्रिकालीन गश्त के दौरान किवरली से आगे जाने पर जबरदस्त दुर्घटना होने पर धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसपर पुलिस मात्र 2 मिनट मे ही मौके पर पहुंची और घटना क़े बारे मे एम्बुलेंस और उच्च अधिकारियो को सूचना दी। मौके पर क्रेन को बुलाया गया और ट्रौली में फंसी कार को बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतको कर शवों को बाहर निकालने के लिए कार के दरवाजे तोड़े गए। करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में पति-पत्नी और बेटा भी शामिल है। हादसे मे एक परिवार क़े नारायण प्रजापत (58)पुत्र नरसाराम उनकी पत्नी पोशी देवी (55) व उनका पुत्र दुष्यंत (24) निवासी कुम्हारो का वास जालोर सहित चालक कालूराम (40)पुत्र प्रकाश चांदराई जालोर , यशराम (4) पुत्र कालूराम चांदराई जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत शामिल है। इसके साथ ही दरिया देवी (35) पत्नी पुखराज निवासी जालोर घायल है, जिनका सिरोही मे उपचार जारी है। कार मे कुल 7 लोग सवार थे जिसमें 6 की मौत हो गई।
