राजस्थान में चलेंगी दो और नई वंदे भारत ट्रेनें, अब शान से कहेंगे लोग पधारो म्हारे देश; जानें रूट

राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। उत्तर पश्चिम रेलवे राजस्थान में दो नई वंदे भारत सर्विस लांच करने वाला है। ये ट्रेनें बीकानेर-दिल्ली रूट पर और जयपुर-जोधपुर रूट के लिए प्रस्तावित हुई हैं। ट्रेनों के चलने से इन शहरों के बीच यात्रा करने का समय काफी कम हो जाएगा।

भारतीय रेलवे की देश के सभी बड़े शहरों को जोड़ने की पहल इस बार राजस्थान के लिए दोहरी खुशी लाई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए दो नई अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने की तैयारी है और ये दोनों ट्रेनें राजस्थान के लिए होंगी। ये ट्रेनें बीकानेर से दिल्ली के बीच और जयपुर-जोधपुर के बीच चलेंगी। ज्ञात हो कि वंदे भारत ट्रेनें अपनी बेहतरीन सर्विस, समय पर पहुंचने और साफ-सफाई के लिए जानी जाती हैं।

vande bharat express in rajasthan

राजस्थान में चलेंगी दो नई वंदे भारत ट्रेनें

बीकानेर-दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत चूरू, रतनगढ़ और लोहारू के रास्ते से गुजरेगी। वहीं दूसरी वंदे भारत, जो जयपुर से जोधपुर के बीच चलने वाली है, अजमेर होकर जाएगी। रेलवे अभी इस पर विचार कर रहा है कि जोधपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को जोधपुर से जयपुर के रास्ते दिल्ली तक चलाया जाए।

End of Feed