Udaipur: 55 की उम्र में दिया 17वें बच्चे को जन्म; कबाड़ बीनकर हो रहा गुजारा; रोजमर्रा की दिक्कतों से जूझ रहा परिवार

उदयपुर के झाड़ोल इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय रेखा गलबेलिया ने 17वें बच्चे को जन्म दिया। परिवार ने पहले भी कई बच्चों को जन्म दिया, लेकिन कुछ का जन्म के तुरंत बाद ही निधन हो गया। आर्थिक तंगी और बड़े परिवार के कारण रेखा के घर में रोजमर्रा की मुश्किलें लगातार बनी रहती हैं।

Udaipur 17th Child Birth: राजस्थान के उदयपुर जिले के झाड़ोल इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 55 वर्षीय रेखा गलबेलिया ने मंगलवार, 25 अगस्त को अपने 17वें बच्चे को जन्म दिया। रेखा पहले भी 16 बच्चों की मां रह चुकी हैं, लेकिन इनमें से 4 बेटे और 1 बेटी जन्म के तुरंत बाद ही गुजर गए। वर्तमान में परिवार में कई बच्चे जीवित हैं, जिनमें से 5 की शादी हो चुकी है और उनके अपने भी बच्चे हैं। रेखा की बेटी शीला गलबेलिया ने बताया कि इतने बड़े परिवार के कारण हमेशा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा। शीला ने कहा कि जब लोगों को पता चलता है कि हमारी मां के इतने बच्चे हैं तो हर कोई हैरान रह जाता है। हमें पल-पल संघर्ष करना पड़ता है।

Woman in Udaipur Gives Birth to 17th Child (Symbolic Photo: Canva)

उदयपुर में महिला ने 17वें बच्चे को जन्म दिया (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

कबाड़ बीनकर पाला परिवार का पेट

रेखा के पति कंवरा गलबेलिया कबाड़ बीनकर परिवार का पेट पालते हैं। उन्होंने बताया कि घर चलाने के लिए उन्हें साहूकारों से 20% ब्याज पर कर्ज लेना पड़ा। कंवरा ने कहा कि मैंने लाखों रुपये चुका दिए, लेकिन ब्याज अब भी पूरा नहीं चुका। बच्चों का पेट भरना ही मुश्किल हो जाता है। परिवार के पास अपना घर भी नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें मकान मंजूर हुआ था, लेकिन जमीन उनके नाम न होने की वजह से वे अब तक बेघर हैं। आर्थिक तंगी के कारण परिवार अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त साधन नहीं दे पाया।

End of Feed