Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून की शुरुआत से ही अच्छी बारिश हो रही है। यहां लोगों को गर्मी का एहसास कम हो रहा है। मानसून का सीजन अब कुछ और दिनों का मेहमान है। सीजन खत्म होने से पहले भी राजस्थान में मानसून पूरे जोर पर है। यहां जगह-जगह झमाझम बारिश हो रही है। इस सीजन राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि इस साल मानसून के सीजन में राजस्थान में सामान्य से 58 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस दौरान सबसे अधिक बारिश, दौसा, करौली, टोंक और सवाई माधोपुर में हुई है। यहां 1 हजार एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
राजस्थान में बारिश का कहर
राजस्थान में बारिश का कहरराजधानी जयपुर में भारी के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। न केवल जयपुर बल्कि राजस्थान के कई जिलों में लोग सड़कों पर जलजमाव की समस्या से परेशान हैं। भारी बारिश के इस क्रम में मौसम विभाग ने राजस्थान के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं, जबकि 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें - UP Weather Today: यूपी में मानसून पर नहीं लगेगा ब्रेक, आने वाले दिनों में भी झमाझम बरसेंगे मेघ; 54 जिलों में बारिश की संभावना
राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, झालावाड़, टोंक, बारां, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, भरतपुर और अलवर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के इन जिलों में झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने झुंझुनू, सीकर, नागौर, जोधपुर, पाली, दौसा, अजमेर, जालौर, चूरू और सिरोही में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान गरज-चमक के साथ यहां बारिश की बौछार या हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान में कल का मौसम
कल यानी 11 सितंबर को मौसम विभाग ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुरा और भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
