Rajasthan Rain: राजस्थान से आखिरकार मॉनसून की विदाई हो गई। जिससे लगातार प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ रहा है। शनिवार 5 अक्टूबर को राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर का रहा। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की विदाई के बाद भी हल्की बारिश हो सकती है, जिससे कि गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं शनिवार को भी राजस्थान के भरतपुर, करौली और राजस्थान में जमकर बारिश हुई।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मॉनसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन, अभी कहीं-कही बारिश हो रही है। आज भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार गंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ में बारिश की संभावना है।
राजस्थान में सर्दी की दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान के सीकर का तापमान 21.5 डिग्री रहा, वहीं माउंट आबू मेंका तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही राज्य में हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। जिससे लोगों को सुबह के समय हल्की ठंड लगने लगी है।
इस बार कैसा रहेगा सर्दी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार इस साल राजस्थान में ज्यादा ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर और नवंबर के दौरान भारत के आसा-पास के इलाकों में ला-नीना के एक्टिव होने की 71% संभावना बनी हुई है। हालांकि, कितनी ठंड पड़ेगी इसका पता नवंबर में ही चल सकेगा।
क्या है ला नीना ?
ला नीना के दौरान प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान औसत से ज्यादा ठंडा हो सकता है। जिससे तापमान में कमी आने से बारिश की संभावना अधिक हो जाती है। विभाग के मुताबिक यह पैटर्न अप्रैल से जून के दौरान होता है। ऐसा पूर्वी हवाओं के चलने से होता है, जो समुद्र के पानी को पश्चिम की और लेकर जाता है और समुद्र की सतह ठंडी हो जाती है। इसका असर पूरी दुनिया के मौसम पर देखने को मिलता है।
