दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, फिर झेलनी होगी उमस भरी गर्मी की मार; जानें कैसा रहेगा आज शहर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई के बाद से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गर्मी से यहां लोगों का बुरा हाल हो गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Photo : iStock

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थम गया है। बारिश रुकने के बाद से शहर का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उमस भरी गर्मी से दिल्ली से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। बारिश की कमी से न केवल उमस वाली गर्मी बढ़ रही है, बल्कि शहर के प्रदूषण में भी बढ़ोतरी होने लगी है। दिल्ली का एक्यूआई लेवल में इजाफा देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी। पूरी दिन बादलों की आवाजाही देखी गई लेकिन ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली और अन्य हिस्सों में कहीं भी बारिश की बौछर भी नहीं हुई। इस बीच शहर का तापमान बढ़कर 36.5 डिग्री तक पहुंच गया।

आमतौर पर अक्टूबर के महीने में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाती है। नवरात्रि के दौरान सुबह-शाम मौसम ठंडा बना रहता है। सुहावने मौसम की कल्पना करना तो दूर यहां गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे है। आइए अब जानते हैं आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने शहरों को ग्रीन जोन में रखा है। इसका अर्थ ये है कि आज मौसम साफ रहेगा। बारिश की कमी से दिल्ली-एनसीआर का तापमान बढ़ने लगा है। बढ़ते तापमान से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। राजधानी दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं एनसीआर क्षेत्रों में तापमान की बात करें तो गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और गौतमबुद्ध नगर का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। गुरुग्राम और फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नवरात्रि के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में नवरात्रि के दौरान आसमान साफ रहेगा। नवरात्रि के बाद शहर के मौसम में बदलाव होना शुरू होगा। 12 अक्टूबर के बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच 7 अक्टूबर को कई हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें