Rajasthan Rain Update: राजस्थान में मॉनसून की विदाई से पहले एक बार फिर से बादल बरसने वाले हैं। इस दौरान सितंबर के आखिरी हफ्ते में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मॉनसून के एक्टिव होने से राजस्थान के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मॉनसून की विदाई से अब चुरू, अजमरे और माउंड आबू से हो रही है, जहां मॉसून ट्रफ लाइन इन जगहों से होकर गुजर रही है, जिस वजह से राजस्थान के बांसवाड़ा और भरतपुर सहित कई जगहों पर बारिश का सिलसिला 30 सितंबर तक जारी रहेगा।
आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज भरतपुर, जयपुर,अजमेर के कई इलाकों में 28 से 29 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम राजस्थान के कई इलाकों में 28 से 30 सितंबर के दौरान बादल गरज के साथ बारिश हो सकती है।
भारी बारिश की वजह
मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की ट्रफ लाइन बीकानेर के ऊपर से होकर गुजर रही है। ऐसे में प्रदेश के कुछ इलाकों में मॉनसून के एक्टिव रहने की संभावना है। वहीं आने वाले तीन दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं 6 जिलों में बारिश की संभावना बरकरार है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 26 सितंबर से राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का दौर शुरू होकर अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। विभाग ने मौसम को देखते हुए इन जगहों पर अलर्ट भी जारी कर दिया है।
