पटना

Bihar Rain Update: बिहार में भारी बारिश का Alert, आज इन 10 जिलों में झामझम बरसेंगे मेघ, जानें IMD अपडेट

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। मॉनसून की विदाई से पहले पूरे बिहार में बारिश का दौर जारी है। विभाग ने आज 27 अगस्त को बिहार क 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

Bihar Rain Update: बिहार में मॉनसून की विदाई से पहले जमकर बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से बिहार के अलग-अलग जगहों पर बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। विभाग ने आज भी बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट लगाया है। इसके अलावा दूसरे शहरों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक बारिश का यह दौरा बना रहेगा।

इस बार बिहार में कितनी हुई बारिश

बिहार में बदलते मौसम का असर और बारिश का कहर साफ देखने को मिल रहा है। साल 2015 और 2018 के अलावा पिछले 10 में से 8 साल में यही पैटर्न रहा है। बिहार में अबतक 28% कम बारिश हुई है। अगर बात करें 1 जून से 24 सितंबर की तो अब तक बारिश 949.4mm बारिश होनी थी, जबकि 679.6 एमएम ही हुई है। जो सामान्य से 28% यानी 267.3mm कम है।

बिहार में शुक्रवार का तापमान
जमुई 31.7°
भागलपुर 31.2°
शेखपुरा 30.9°
गया 30.5°
वैशाली 30°
पटना29.8°
बांका में 29.3°
पूर्णिया में 29.2°
बक्सर में 28.2°
मोतिहारी 24.5°
बिहार में कैसा रहेगा आने वाल मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 3 सदिनों तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी। वहीं इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। जिसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने बच कर रहने की चेतावनी जारी की है और लोगों को किसी सुरक्षित स्थान पर रहने की अपनी की है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article