Rajasthan Rain Update: राजस्थान में मॉनसून की विदाई से पहले एक बार फिर से बादल बरसने वाले हैं। इस दौरान सितंबर के आखिरी हफ्ते में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मॉनसून के एक्टिव होने से राजस्थान के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। आज गुरुवार 26 सितंबर को भी मौसम विभाग ने यहां कई जिलों में बादलों के बरसने की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई इलाकों में दिनभर बादल भी छाए रहेंगे। वहीं कहीं-कहीं धूप भी खिली रह सकती है।
राजस्थान का मौसम
कैसा रहेगा आज का मौसम
इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 11 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। जिनमें बासंबाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, घौलपुर, करौली और सिरोही में आज भी बारिश की संभावना है।
ये भी जानें- बारिश से अस्त-व्यस्त हुई मुंबई, लोकल ट्रेन और फ्लाइट पर भी पड़ा असर, अगले तीन दिन तक बरसेंगे बदरा
कैसा रहा कल का मौसम
राजस्थान में कल बुधवार को कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर, बाड़मेड़, जोधपुर, के बाद अब गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जालोर, पाली और सिरोही के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून की विदाई हो चुकी है।
क्या है भारी बारिश की वजह
मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की ट्रफ लाइन बीकानेर के ऊपर से होकर गुजर रही है। ऐसे में प्रदेश के कुछ इलाकों में मॉनसून के एक्टिव रहने की संभावना है। वहीं आने वाले तीन दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं 6 जिलों में बारिश की संभावना बरकरार है।
ये भी जानें-UP Weather: आज 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक जारी रहेगा बरसात का सिलसिला
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 26 सितंबर से राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का दौर शुरू होकर अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। विभाग ने मौसम को देखते हुए इन जगहों पर अलर्ट भी जारी कर दिया है।
