जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में जारी बरसात का दौर, इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। वापसी से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बारिश का दौर जल्द थमने वाला नहीं है। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। विभाग द्वार कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया जा रहा है। इस दौरान आईएमडी ने 21 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि बारिश की कमी के कारण प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंच गया है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज राजस्थान में मौसम का हाल -

राजस्थान में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर, कोटा, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बूंदी और बारां में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

राजस्थान का तापमान

प्रदेश के तापमान की बात करें तो गुरुवार को राजस्थान के फलौदी में 41.2 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बीकानेर में 40.2, जैसलमेर में 40, गंगानगर में 39.3, जोधपुर में 38.5, जालोर 38.2, फतेहपुर में 37.7 और चूरू में 36.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

इस दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में विदाई से पहले मानसूनी बारिश की संभावना है। प्रदेश में 27 सितंबर से 29 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article