जयपुर

Rajasthan Rain: राजस्थान में आएगा तूफान! 12 जिलों में आंधी-गरज के साथ बारिश का Alert; जानें IMD का अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदल गया है। यहां बारिश की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना जताई है-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून की विदाई के बाद भी कई जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोम की वजह से कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर आज अलर्ट भी जारी किया है। इन दिनों राजस्थान के अलग-अलग शहरों में मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। जैसे कि अजमरे, बीकानेर, जयपुर और कोटा में आंशिक बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह के समय हल्की और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में मॉनसून के जाने के बाद बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह पश्चिम विक्षोम बताया जा रहा है। विभाग ने इन दिनों बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं यहां के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रात के समय राजस्थान में ठंड का एहसास होने लगा है।

आज कहां-कहां होगी बारिश?

राजस्थान में आज रविवार 13 अक्टूबर मौसम विभाग के मुताबिक 12 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज राजस्थान के टोंक, उजयपुर, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़,बांसवाड़ा. प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में आज बारिश हो सकती है।

कैसा रहा कल का मौसम

राजस्थान पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जिससे मौसम ठंडा हो गया है। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी बारिश हुई है। जिसमें कोटा, अजमेर, उदयपुर शामिल है। जमरे, बीकानेर, जयपुर और कोटा में आंशिक बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह के समय हल्की और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article