जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में भारी बारिश, आनासागर झील का जलस्तर बढ़ा, पानी-पानी हुआ शहर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। इस बीच मौसम विभाग ने 29 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Image

राजस्थान का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में आज झमाझम बरसेंगे मेघ
  • 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
  • बारिश से नदियों का बढ़ा जलस्तर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मेघ झमाझम बरस रहे हैं। कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा होता जा रहा है। नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। कई जिलों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। सड़कें जलमग्न हो गई है। भले ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन जगह-जगह जलभराव उनके लिए किसी आफस के कम नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

आनासागर झील में सैलाब

अजमेर में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिनों से यहां भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते आनासागर झील का जलस्तर बढ़ गया। झील का पानी शहर में आ गया है। यहां सड़के जलमग्न हो गई है।

राजस्थान के 5 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभागकी 27 अगस्त की रिपोर्ट में राजस्थान के 5 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में जालोर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा शामिल है। यहां तेज हवाओं के साथ आंधी और अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, यहां 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

बाड़मेर, पाली, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और मौसम कूल-कूल बना रहेगा। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

जोधपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राजस्थान के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया ह, जबकि 13 जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज जोधपुर, कोटा, बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा, बारांं और झालावाड़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जयपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, भरतपुर, जैसलमेर, नागौर, करौली, दौसा, टोंक, अलवर, चूरू, झुंझुनू और सीकर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने राजस्थान में 28 अगस्त 2024 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जालोर, सिरोही, डूंगरपुर, उदयपुर और बांसवाड़ा में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उसके अलावा बाड़मेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, पाली, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, झालावाड़ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा झुंझुनू, सीकर, जयपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, दौसा, अजमेर, भरतपुर और अरवल में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें