लखनऊ

यूपी में सुस्त पड़ने लगी मॉनसून की चाल, आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 27 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही पूर्वी यूपी में कही-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

Image

आज यूपी के मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की चाल धीमी पड़ती जा रही है। यूपी में पिछले दिनों जारी जोरदार बारिश का सिलसिला अब थमता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 सितंबर तक कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में बारिश कमजोर पड़ने के आसार हैं। हालांकि कुछ जिलों में मॉनसून की सक्रियता बनी रह सकती है। जिसके बाद फिर से बारिश मेहरबान हो सकती है। सोमवार को आगरा, चुर्क समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को कहां-कितनी हुई बारिश

सोमवार को यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार उरई में 17 मिमी, आगरा में 10.6 मिमी, चुर्क में 8.8 मिमी, लखीमपुर खीरी में 5 मिमी, बाराबंकी में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोमवार को यूपी में बलिया, बस्ती और नजीबाबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान झांसी में 23.8 डिग्री, चुर्क में 24.6 डिग्री और गाजीपुर में 24 डिग्री रहा।

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। 29 अगस्त को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसी तरह 30 अगस्त को भी पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और पश्चिमी यूपी में भी कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ मेघ बरस सकते हैं। वहीं 31 अगस्त और 1 सितंबर को यूपी के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article