Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड का दौर जारी, बारिश के बाद गिरा तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बीते दिन हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट के बाद लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में भी राजस्थान में ठंड का दौर जारी रहेगा।

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। यहां पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में मंगलवार को बारिश दर्ज की गई है। तेज हवाओं और बारिश के कारण राजस्थान में फिर सर्दी बढ़ गई है। लोगों को ठंड में ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। बता दें कि बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में ही नहीं अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मंगलवार को हुई बूंदाबांदी के बाद आज यानी बुधवार 5 फरवरी को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आ सकती है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

Rajasthan Weather Today.

राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान के 11 जिलों में कोहरे का अलर्ट

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के 11 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, सीकर, करौली, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर शामिल है। यहां कोहरे से दृश्यता प्रभावित रहेगी। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहेगा। सड़क पर वाहन चलाने वाले लोगों को सतर्क रहते हुए यात्रा करने की सलाह दी गई है। गाड़ी को लाइट ऑन करके धीमी गति से चलते हुए यातायात निर्देश का पालन करने की सलाह दी गई है।

End of Feed