Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, आज इन जिलों में बरसेंगे मेघ, जानें आज का मौसम कैसा रहेगा

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बारिश के बाद ठंड फिर बढ़ने लगी है। यहां मौसम विभाग ने राजस्थान के 12 जिलों में आज हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में और गिरावट होने का अनुमान लगाया गया है।

Rajasthan Weather Today: जनवरी महीने बीतने के बाद और बसंत ऋतु की शुरुआत होने पर भी राजस्थान में ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही फरवरी महीने के पहले सप्ताह में राज्य में बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज राजस्थान के 12 जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि 3 फरवरी को भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई थी, जिसके बाद से ठंड बढ़ी और लोगों को ठिठुरता हुआ देखा गया। यही कारण है कि आज, 4 फरवरी को बारिश होने से राजस्थान में ठंड और बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। आइए अब आपको बताएं किन जिलों में बरसेंगे मेघ और कहां सबसे कम रहा तापमान -

Rajasthan Weather Today.

राजस्थान मे मौसम का हाल

राजस्थान के इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के कुछ जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज झुंझुनू, सीकर, नागौर, अजमेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर और टोंक में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। बारिश के बाद से इन जिलों के तापमान में कमी आएगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

End of Feed