राजस्थान का मौसम 25-August-2025: राजस्थान में फिर बरस रहा मानसून का कहर, भारी बारिश से बिगड़ रहे हालात; आज 34 जिलों में अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-August-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मानसून ने तेजी पकड़ी है। जिसके कारण कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर जैसे जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कल दौसा में 285 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज यहां 34 जिलों में अलर्ट जारी है, स्कूल बंद हैं। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-August-2025: राजस्थान में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप में नजर आ रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कोटा, बूंदी और सवाई माधोपुर जैसे जिलों के निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं, जिसके बाद सेना को राहत और बचाव कार्यों के लिए बुलाना पड़ा है। सड़क और रेल मार्ग पर यातायात भी बुरी तरह बाधित हुआ है।

rajasthan mausam rain alert today weather

भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त (फाइल फोटो | PTI)

कल जमकर हुई बारिश

राज्य में रविवार को सबसे अधिक बारिश दौसा जिले में दर्ज की गई, जहां 24 घंटे में 285 मिलीमीटर (11.4 इंच) वर्षा हुई। नागौर में 173 मिमी और जयपुर में 93 मिमी बारिश दर्ज की गई। जयपुर में सोमवार सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

End of Feed