जयपुर

Rajasthan Next 2 Week Weather : 14 दिन तक नहीं टूटेंगी बारिश की बूंदें, राजस्थान के इन जिलों में गिरेगा झमाझम पानी

Rajasthan Next 2 Week Weather : राजस्थान में अगले दो हफ्ते तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। चक्रवाती परिसंचरण के कारण जयपुर समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली कड़कने और बादलों की गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है।

Image

Rajasthan Next 2 Week Weather : 14 दिन तक नहीं टूटेंगी बारिश की बूंदें, राजस्थान के इन जिलों में गिरेगा झमाझम पानी

Rajasthan Next 2 Week Weather: राजस्थान में बारिश का दौर अभी जारी रहने की संभावना है और अगले दो हफ्तों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले 24 घंटों में भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने तथा पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भागों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 21 सितंबर से मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। केवल छुटपुट स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 27 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते के दौरान राज्य के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में जालोर के जसवंतपुरा में 30 मिलीमीटर, प्रतापगढ़ में 20 मिलीमीटर और पावटा, माउंट आबू, मंडावर, नादौती व शाहपुरा में 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article