Rajasthan Weather: राजस्थान में एक्टिव मॉनसून, आज 8 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें मौसम का IMD अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। यहां रविवार को भी टोंक में तेज बारिश दर्ज की गई। जिस वजह से जगह-जगह पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानें आज मौसम का कैसा रहेगा हाल-

KEY HIGHLIGHTS
  • आज राजस्थान का मौसम
  • 8 जिलों में होगी भारी बारिश
  • इन जिलों में alert जारी

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून का दौर जारी है। रविवार को भी राजस्थान के कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई। खासकर टोंक में भारी बारिश दर्ज की गई। जिस वजह पूरे इलाके में पानी ही पानी भरा रहा। इसके साथ ही जयपुर के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हुई। बारिश के कहर के कारण जगह-जगह पर लोगों का ट्रैफिक जाम को झेलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसारा आज भी यहां के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। यहां श्रीगंगानगर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने आज 8 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

weather

राजस्थान का मौसम

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक मॉनसून एक्टिव रहेगा। मॉनसून के प्रभाव सेराजस्थान के कई जगहों पर मेभगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं उदयपुर और कोटा में कहीं कहीं भारी बारिश तो कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में यहां 4 से 5 दिनों तक गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है।

End of Feed