Rajasthan Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी का राजस्थान में असर, ठंड से ठिठुर रहा प्रदेश; माउंट आबू में माइनस में पहुंचा तापमान

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही माउंट आबू में माइनस में तापमान पहुंच गया है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है है। माउंट आबू में तापमान माइनस में पहुंचने के कारण लोग ठंडी हवाओं से ठिठुर रहे हैं। सुबह और शाम के समय बाहर बिना ऊनी कपड़े पहने निकलना लगभग असंभव हो गया है, और लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, सर्दी से राहत पाने के लिए कई लोग सुबह और शाम चाय की दुकानों के सामने अलाव तापते हुए देखे जा रहे हैं।

Rajasthan Weather

फाइल फोटो।

माउंट आबू में माइनस में तापमान

बता दें कि माउंट आबू में तापमान माइनस 3 डिग्री तक गिर चुका है, जिससे सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है। इसके साथ ही, सुबह और शाम के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है, जिसने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला है। पहले जहां सूरज उगने से पहले सड़कों पर गाड़ियां दौड़ने लगती थीं, वहीं अब सूरज उगने के बाद भी लोग देर से घर से बाहर निकल रहे हैं।

End of Feed