राजस्थान के जालोर में सुंधा माता मंदिर (sundha mata mandir jalore) परिसर में पहाड़ी झरने के तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गए जिसमें माता के दर्शन करने आई एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई गौर हो कि सुंधा माता पहाड़ी इलाके में शनिवार सुबह से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।
जालोर में सुंधा माता के झरने में बह गए 5 श्रद्धालु
पहाड़ी इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से तीर्थ स्थल पर भारी पानी का बहाव हो रहा है, तीर्थ स्थल पर पहाड़ी से हो रहा है नदी की तरह पानी का बहाव, भारी बारिश से आवागमन बंद हो गया है वहीं ट्रस्ट की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गईं है।
मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, पहाड़ी के झरनों में तेज पानी का बहाव हो रहा है, सुंधा माता पहाड़ी इलाके में मूसलाधार बारिश से झरनों में तेज पानी का बहाव जारी है वहीं बताते हैं कि झरने के तेज बहाव में पानी में बहने से एक महिला की मौत हो गई है, पांच लोगों के पानी के साथ बहने की सूचना मिली थी जिसमें से 3 को बचा लिया गया है वहीं एक अभी भी लापता है।
सुबह से ही हो रही तेज बारिश से आवागमन बंद हो गया है, वहीं श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए ट्रस्ट ने अपील की है, झरनों में मूसलाधार बारिश से भारी पानी का बहाव चल रहा है।
