राजस्थान: झालावाड़ में पुलिस ने लाखों की नकली करेंसी बरामद की, महिला सहित 2 अरेस्ट, ये है पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 09:01 PM IST

Rajasthan: झालावाड़ जनपद में मंगलवार को मिश्रौली पुलिस ने कस्बे के नई आबादी इलाके में कार्रवाई करते हुए रेड की व लाखों की फेक करेंसी बरामद कर एक महिला सहित कुल दो लोगों को दबोचा। पुलिस ने एक रिहायशी मकान में रेड की व 500 रुपए के 221 नकली नोट बरामद किए हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की बारिकी से छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नकली नोटों के सिंडिकेट के बारे में पता लगा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मिश्रौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के जाली नोट बरामद
  • रिहायशी मकान से एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार
  • पुलिस टीम ने मौके से 500 के 221 जाली नोट बरामद किए


Rajasthan: राजस्थान के झालावाड़ जनपद में फेक करेंसी के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को मिश्रौली पुलिस ने कस्बे के नई आबादी इलाके में कार्रवाई करते हुए रेड की व लाखों की फेक करेंसी बरामद कर एक महिला सहित कुल दो लोगों को दबोचा।

Rajasthan News

राजस्थान के झालावाड़ में पुलिस ने लाखों की नकली करेंसी बरामद की (सांकेतिक तस्वीर)

भवानी मंडी सीओ किशोर सिंह के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले भर में अवैध कार्यों के खिलाफ चलाए जा रहे स्पेशल अभियान के तहत गत दिनों में झालरापाटन कस्बे में नकली नोट बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई मिश्रौली कस्बे की नई आबादी में की है। पुलिस ने एक रिहायशी मकान में रेड की व 500 रुपए के 221 नकली नोट बरामद किए हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की बारिकी से छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नकली नोटों के सिंडिकेट के बारे में पता लगा रही है।

End of Feed