Rajasthan News: AGTF ने अरेस्ट किए दो हथियार तस्कर, बदमाशों को माल सप्लाई करने आए थे आरोपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2024, 05:54 PM IST

राजस्थान के धौलपुर से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग डकैतों और स्थानीय बदमाशों को अवैध हथियारों की सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ के बाद अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री पर भी दबिश दी।

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस के गैंगस्टर-रोधी कार्य बल ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में डकैतों एवं स्थानीय बदमाशों को अवैध हथियार की आपूर्ति करने आए थे। आरोपियों के पास से 20 आग्नेयास्त्र एवं 32 कारतूस बरामद हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गैंगस्टर-रोधी कार्य बल एवं अपराध) दिनेश एम.एन. ने बताया कि दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी में दबिश देकर अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गये तस्करों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

Arrest

दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

प्लास्टिक बोरी के साथ खड़ थे आरोपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर-रोधी कार्य बल की टीम ने मांगरोल रोड पर एक ढाबे के पास दबिश दी जहां प्लास्टिक की बोरी लेकर खड़े दो व्यक्ति पुलिस को देख घबराकर खेतों में भागने लगे। पुलिस टीम ने घेरकर उन दोनों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान मध्यप्रदेश निवासी इंद्रलाल कुशवाहा (50) एवं धौलपुर निवासी नरेंद्र सिंह कुशवाहा (38) के रूप में की गई है।

End of Feed