Rajasthan News: राजस्थान में दिनदहाड़े दुकानदार की हत्या, नकाबपोश शख्स ने ऐसे दिया अंजाम

Rajasthan News: राजस्थान में एक नकाबपोश व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से मारकर दुकानदार की हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है-

Rajasthan News: राजस्थान से एक दिल दहला देने वाला सामने आया है, जहां एक शक्स ने कुल्हारी से मारकर दुकानदार की हत्या कर दी। मामला बालोतरा जिले का है, जहां बुधवार को दिनदहाड़े एक नकाबपोश व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से दुकानदार पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के पादरू कस्बे में हुई। पुलिस के अनुसार पुष्पलाल जैन (60) ने आम दिनों की तरह सुबह अपनी किराना की दुकान खोली, तभी बाइक पर सवार एक नकाबपोश व्यक्ति आया और कुल्हाड़ी से जैन के गले, सिर और सीने पर हमला कर दिया।

rajasthan news

राजस्थान में दुकानदार की हत्या (सांकेतिक फोटो)

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

End of Feed