जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में अब और नहीं होगी मानसूनी बारिश, IMD ने कर दिया कंफर्म! विदाई की ओर चला मानसून

Rajasthan Weather: राजस्थान को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि अब राज्य में बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। आईएमडी ने बताया कि दो से तीन दिन में राजस्थान से मानसून की विदाई हो जाएगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून अपने अंतिम दौर में है। कई जिलों में करीब करीब मानसून की विदाई हो गई है। इसी तरह राजस्थान के बाकी हिस्सों से भी मानसून के इसी सप्ताह विदा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब और बारिश की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब उदयपुर और कोटा से होकर गुजर रही है।

दो से तीन दिन में मानसून की विदाई

आईएमडी ने बताया कि अगले दो-तीन दिन के दौरान राजस्थान के शेष भागों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो से तीन दिन राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा अधिकांश भागों में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

आज कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में पांच छह अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक तापमान फलोदी और श्रीगंगानगर में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article