Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का कहर बरकरार, आसमान से बरसेगी आग, अगले 2-3 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान का मौसम): राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्री-मानसून की बारिश उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जिससे लू और उमस ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। आगामी दिनों में हीटवेव का असर बरकरार रहेगा, जबकि बारिश की संभावना फिलहाल कमजोर है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान का मौसम): हाल ही में राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में हुई बारिश के बाद अब पश्चिमी राजस्थान में गर्मी फिर से तेज हो गई है। इस महीने का सबसे गर्म दिन 45.9 डिग्री तापमान के साथ दर्ज किया गया, जिससे लू का असर बढ़ गया है और लोग उमस व तपिश से बेहाल हैं। यह छह वर्षों में पहली बार हुआ है कि जून माह में तापमान 45.9 डिग्री तक पहुंचा है। थार के रेगिस्तान में जून के दूसरे सप्ताह से ही भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। बाड़मेर और जैसलमेर सहित आसपास के क्षेत्रों में प्री-मानसून की बारिश उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।

Rajasthan Weather Update

राजस्थान के मौसम की अपडेट

अब एक बार फिर तापमान बढ़ने से हीटवेव का प्रभाव तेज हो गया है। 6 सालों बाद जून के महीने में तापमान 46 डिग्री पार करने की ओर बढ़ रहा है। बाड़मेर शहर में पिछले सात दिनों में तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई है, जिससे शहर की सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। गर्मी की तीव्रता इतनी अधिक हो गई है कि लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं दोपहिया वाहन चालक गर्मी से बचने के लिए सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान और जोधपुर संभाग में भीषण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कमजोर पड़ती दिख रही है।

End of Feed