जयपुर

Rajasthan Ka Mausam: जल रहा रेगिस्तान! तापमान 46 °C पार; 2 दिन आंधी-बारिश के आसार

Rajasthan Aaj Ka Mausam 29 अप्रैल: राजस्थान के अधिकतर जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं और फिलहाल इससे राहत के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियां होने के आसार हैं। इस दौरान आंधी और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Ka Mausam: राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लू और गर्म हवाओं से हाल-बेहाल है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के जोधपुर संभाग में उष्ण लहर दर्ज की गई तथा शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भाग में कहीं-कहीं लू चलने का अनुमान जताया है, जबकि मई के पहले हफ्ते में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी एवं बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा तापमान में कमी होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान कई इलाकों में गरज चमक से साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अगर, पूर्वानुमान सही साबित होता है तो लगातार बढ़ तापमान पर थोड़ा सा ब्रेक लगेगा।

कहां कितना तापमान?

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं जैसलमेर में 45.7 डिग्री, फलोदी में 44.6 डिग्री और जोधपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अब मध्य प्रदेश की ओर से गुजर रहे प्री मानसून का असर रेगिस्तान में भी देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान थोड़ा नर्म रहेगा और लोगों को जलती चुभती गर्मी से मामूली राहत मिलेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article