Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून का दौर; पश्चिमी क्षेत्रों में मेघगर्जन और बारिश के आसार, आज 20 जिलों में अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3 July जयपुर, जैसलमेर, कोटा और बीकानेर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में एक बार फिर तेज बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में सक्रिय परिसंचरण तंत्र और दक्षिणी हिस्सों से गुजरती मानसून ट्रफ लाइन के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। खासतौर पर 3 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा, जहां कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) भी हो सकती है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3 July 2025: राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आज से राज्य में तेज़ बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक सक्रिय परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, जबकि मानसून ट्रफ लाइन भी दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से लेकर अति भारी बारिश होने की संभावना है।

Rajasthan Weather Today

राजस्थान में आज का मौसम

मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि 3, 4 और 5 जुलाई को राजस्थान के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है, जिसका सबसे अधिक असर पूर्वी राजस्थान पर पड़ेगा। यहां आगामी एक सप्ताह तक कहीं हल्की, कहीं मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। खासकर पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) भी हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मानसून ट्रफ लाइन के सक्रिय रहने से पूरे राजस्थान में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

End of Feed