Kota: कोचिंग छात्रों की आत्महत्या में इजाफा क्यों? सीएम गहलोत ने गिनाई माता-पिता और संस्थानों की गलतियां

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2023, 06:42 AM IST

Ashok Gehlot On Kota Suicide Cases: कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या को लेकर चिंता कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आप नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को कोचिंग संस्थानों में दाखिला दिलाकर अपराध कर रहे हैं।

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में कोचिंग सेंटर्स में मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों की आत्महत्या को लेकर चिंता कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के मामलों को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने माता-पिता के लिए बड़ा मैसेज दिया।

Ashok Gehlot, Kota

कोचिंग छात्रों की आत्महत्या पर सीएम अशोक गहलोत ने की बैठक।

'माता-पिता कर रहे हैं ये बड़ी गलती'

छात्रों की आत्महत्या को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि 'आप नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को कोचिंग संस्थानों में दाखिला दिलाकर अपराध कर रहे हैं। यह माता-पिता की भी गलती है। छात्रों पर बोर्ड परीक्षाओं को पास करने और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने का बोझ है, यह सुधार का समय है क्योंकि हम युवा छात्रों को आत्महत्या करते हुए नहीं देख सकते। एक भी बच्चे की मौत माता-पिता के लिए बहुत बड़ी क्षति है।'

End of Feed