‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राजस्थान में बढ़ी सुरक्षा, सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की छुट्टियां रद्द, स्कूल भी हुए बंद

बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के बाद से उपजे हालात को देखते हुए राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासनिक और पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

Rajasthan: भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ बुधवार तड़के कार्रवाई की गई। जिसके बाद से पूरे देश में उपजे हालात के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में प्रशासनिक और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों द्वारा गुरुवार को यह जानकारी साझा की गई है।

Police

राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की छुट्टियां रद्द

युद्ध जैसी स्थिति और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस बीच कई स्कूलों को बंद करने का अहम फैसला भी लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के चार सीमावर्ती जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में स्कूल बंद हैं। ये जिले भारत-पाक सीमा पर स्थित हैं।

End of Feed