Jodhpur people on Operation Sindoor: भारत ने मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। जिसके बाद पूरे देश में खुशी और गर्व की लहर देखने को मिल रही है। राजस्थान के जोधपुर में भी लोगों में खुशी और जोश दिखा। यहां कुछ युवाओं ने अनोखे अंदाज में इस खुशी को जाहिर किया। उन्होंने बड़ी आकार की जलेबी बनवाया। जिसपर ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद और जय हिंद की सेना के साथ भारत माता की जय लिखवाकर मिठाई बांटी और खुशी जाहिर की।
भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का दिया मुंहतोड़ जवाब
जोधपुर के इन युवाओं का कहना है कि यह नया भारत है जो अंदर घुस के मारना जानता है, जो घटना पहलगांव मे हुई उसका मुंह तोड़ जवाब हिंदुस्तान की आर्मी ने दे दिया। हिंदुस्तान की आर्मी ने पाकिस्तान मे दीपावली के बम फोड़े तो मुँह मीठा हम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आर्मी ने जिस तरह इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा, यह बहुत अच्छा है, यह उन शहीदों को श्रदांजलि है जो पहलगाव मे शहीद हुए और उन विधवाओ को न्याय है, जिन्होंने अपना सिंदूर खोया।
पहलगाम हमले का जवाब 'ऑपरेशन सिंदूर'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। जिसमें ज्यादातर टूरिस्ट थे। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने मिलकर 7 मई को तड़के 1:44 बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। जिसमें पाकिस्तान और PoK (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त प्रयासों से अंजाम दिया गया। पूरे ऑपरेशन की निगरानी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस कार्रवाई के बाद पहलगाम हमले में जिन लोगों ने अपने परिवारजनों को खोया था, उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी की तारीफ की और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।
