जयपुर

Rajasthan Blackout: बाड़मेर और जैसलमेर में ब्लैकआउट, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के बीच राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में पूरी तरह से ब्लैकआउट किया गया है। इस दौरान किसी भी तरह की लाइट नहीं ऑन करने का निर्देश दिया गया है। जैसलमेर में पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला करने का प्रयास किया, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया है।

Image

बीकानेर में टोटल ब्लैकआउट

पाकिस्तान ने जम्मू-कशअमीर में स्थित एयरपोर्ट के पास भी मिसाइल हमला करने की कोशिश की। जिसे सेना द्वारा विफल कर दिया गया है। जम्मू के अधिकतर हिस्सों में ब्लैकआउट किया गया है। इसके अलावा राजस्थान के भी जैसलमेर समेत कुछ शहरों में पूरी तरह से ब्लैकआउट किया गया है। जैसलमेर में भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तानी ड्रोन के हमले को विफल किया। यहां पर विस्फोटों की आवाज भी सुनी गई।

राजस्थान में सीमा से सटे जिलों में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। बाड़मेर, जोधपुर और जैसलरमेर में पूरी रात ब्लैकआउट रहेगा। बाड़मेर और जैसलमेर में रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट जारी रहेगा। इस दौरान कोई भी लाइट चालू नहीं की जाएगी। वहीं जोधपुर में ब्लैकआउट का समय नहीं तय हुआ है। इस दौरान किसी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान में सीमावर्ती जिलों में गाइडलाइन भी जारी की गई है। बीकानेर में प्रशासन ने आतिशबाजी करने और ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है। राजस्थान में पुलिस, डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां भी कैंसिल की गई हैं।

बाड़मेर में रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट रहने वाला है। इस दौरान घरों और आसपास किसी तरह की लाइट को चालू नहीं किया जाएगा। बाड़मेर की डीएम टीना डाबी ने आदेश जारी किए हैं। ब्लैकआउट के दौरान अपने घरों के साथ ही शादी समारोह, प्रतिष्ठानों और कार्यक्रम स्थलों पर रात में लाइट चालू न की जाए। इस दौरान हेलोजन लाईटों और ड्रोन आदि का इस्तेमाल न किया जाएगा। रात में किसी तरह की लाइटिंग या ड्रोन का इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

रात में नहीं होगी आवाजाही

एडवाइजरी में कहा गया की सीमावर्ती गांवो में लोगों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। रात में कोई आवाजाही नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर गांव को खाली करने के लिए तैयार रहें, इसके लिए अपने पास जरूरी सामान रखें। अपने पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखें और अफवाहों से बचें। किसी भी स्थिति में पैनिक न करें। सायरन बजने पर घर के अंद या नीचे कमरे मं चले जाएं और मेज या बिस्तर के नीचे छिप जाएं। इस दौरान गैस सिलेंडर भी बंद करने को कहा गया है।

जैसलमेर में भी रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तर पूरी तरह से ब्लैकआउट रहेगा। प्रशासन ने लोगों को निर्देश दिए हैं कि अपने घरों और आसपास की लाइट को ऑफ रखें। इस दौरान खिड़कों को परदे से ढंकने के निर्देश दिए गए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article