Rajasthan Accident: रोडवेज बस को डंपर ने पीछे से मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

Rajasthan Accident News: हनुमानगढ़ जिले के नगराना गांव के पास बजरी से भरे डंपर की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया की 10 लोगों को मामली चोटें आई हैं। हादसे के बाद क्रेन के जरिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया और यातायात बहाल किया गया।

Hanumangarh News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बुधवार को रोडवेज बस और डंपर की टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा हनुमानगढ़-संगरिया मार्ग पर नगराना गांव के पास उस समय हुआ जब रोडवेज बस बजरी से भरे डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर नजदीकी पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान तीन यात्रियों की मौत हो गई।

Accident

फाइल फोटो

10 लोगों को आई मामूली चोटें

हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया, ‘‘सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं। तीन लोगों की मौत हो गई, चार गंभीर रूप से घायल हैं और 10 को मामूली चोटें आई हैं।’’ पुलिस अधीक्षक खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया।

End of Feed