राजस्थान के कई इलाकों में भीषण ठंड, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; जानें आज का मौसम

राजस्थान के अधिकांश हिस्से भीषण ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बृहस्पतिवार से बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। हालांकि, कई जगहों पर घने से अति घने कोहरे की चादर छाई रही। पश्चिमी राजस्थान में कोल्ड डे दर्ज किया गया।

राजस्थान के अधिकतर इलाके भीषण ठंड की चपेट में हैं और मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से राज्य में कई जगह बारिश एवं ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। इस दौरान कहीं कहीं घने से अति घना कोहरा छाया रहा और पश्चिमी राजस्थान में ‘शीत दिवस’ दर्ज किया गया।

winter weather

फाइल फोटो।

कहां कितना रहा तापमान

न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 3.8 डिग्री व संगरिया में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान चुरू में 5.0 डिग्री, गंगानगर में 6.5 डिग्री व पिलानी में 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार 26 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसका सबसे अधिक असर 27 दिसंबर को रहने की संभावना है तथा कुछ जगहों पर मेघ गर्जन, बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान है।

End of Feed